एक नेपाली युवती ने होटल मैनेजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मूल रूप से हरियाणा निवासी आशीष सेक्टर-66 में किराये के घर में रह रहा था। उसकी दोस्ती फेसबुक पर एक नेपाली युवती से हुई थी। युवती नेपाल से आकर आशीष के साथ यहां लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी।
आशीष ने युवती से शादी करने का वादा किया था। कुछ दिन बाद ही वह शादी से मना करने लगा। शनिवार को आशीष ने फिर शादी से इंकार कर दिया।
युवती ने सेक्टर-58 थाने में शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार देर शाम आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया।