23 अप्रैल को होने वाले एमसीडी चुनाव के लिए शनिवार को भाजपा ने अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इसकी शुरुआत आज दिल्ली के रामलीला मैदान में पंचपरमेश्वर सम्मेलन से हुई।
इस सम्मेलन में पहुंचे विभिन्न निगमों के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए अमित शाह ने कहा कि हमें दिल्ली चुनाव की हार का बदला लेना है।
इसके साथ ही उन्होंने केजरीवाल सरकार को प्याज घोटाला, टैंकर घोटाला, महिला आयोग में भर्ती, जमीन घोटाला आदि करने का आरोप लगाया।