फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की सूची राहुल गांधी को भेजी गई

Fri, 19 Apr 2019 09:45 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति और नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दी है।

विज्ञापन


कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पी सी चाको ने कहा कि इन संभावित उम्मीदवारों में पार्टी की दिल्ली इकाई की शीला दीक्षित का नाम भी शामिल है। यह सूची राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को शुक्रवार को भेजी गई।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली से बाहर हैं और देर रात वापस आएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों की घोषणा शनिवार हो सकती है।’’ दिल्ली में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता ने कहा कि आप के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत रुक गई है क्योकि दिल्ली में सीटों के तालमेल पर गतिरोध बना हुआ है।
दरअसल, कांग्रेस दिल्ली में 3-4 के फार्मूले से गठबंधन करने के पक्ष में है, लेकिन आप दिल्ली के साथ हरियाणा में भी गठबंधन की पैरवी कर रही है।

वैसे, आप सूत्रों का यह भी कहना है कि अगर हरियाणा में तालमेल पर बात नहीं बनती है तो वह दिल्ली में कांग्रेस के साथ 5-2 के फार्मूले के साथ गठबंधन करना चाहेगी।

आप के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि दिल्ली में गठबंधन को लेकर जब भी निर्णय होगा, उसके बारे में मीडिया को बताया जाएगा, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा और पंजाब में गठबंधन की कोई चर्चा नहीं हो रही है। 
विज्ञापन

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें