फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आज और कल रात 8 बजे बंद हो जाएंगी शराब की दुकानें, जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण फैसला

Sat, 25 Jul 2026 04:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में शराब की दुकानों को वीकेंड खत्म होने तक रात 8 बजे तक बंद करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
demo - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आज और कल शराब की दुकानें रात 8 बजे बंद हो जाएंगी। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में शराब की दुकानों को वीकेंड खत्म होने तक रात 8 बजे तक बंद करने का आदेश दिया गया है। गुरुवार को बिना किसी पूर्व सूचना के दुकानें जल्दी बंद कर दी गईं, जिससे कई लोगों को निराशा हुई और उन्हें बिना शराब खरीदे ही लौटना पड़ा। आम तौर पर शहर में शराब की दुकानें रात 10 बजे बंद होती हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब वीकेंड तक दुकानें रात 8 बजे तक बंद हो जाएंगी। यह फैसला जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण बनी स्थिति को लेकर पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर लिया गया है। 

पिछले कुछ दिनों से NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर सेंट्रल दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले इकट्ठा हुए छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन पर पेपर लीक मामले की जिम्मेदारी है, जिसके कारण कई छात्रों ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 जुलाई को CJP की ओर से आयोजित 'संसद मार्च' हिंसक हो गया, जिसमें कई प्रदर्शनकारी और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह कदम एहतियातन उठाया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें