फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ऑटो-ई-रिक्शा वालों की तरह ई-बसों में आवाज लगाकर जुटाएंगे सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नए रूटों पर यात्री जुटाने के लिए सिटी ई-बसों के परिचालकों को निर्देश
विज्ञापन

हर स्टॉपेज पर तीन मिनट रुकेगी बस, भीड़ वाले स्थानों पर पांच मिनट तक ठहराव
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा डिपो में चार्जिंग स्टेशन शुरू होने के बाद सिटी ई-बसों का संचालन नए रूटों पर भी शुरू किया जा रहा है। यात्रियों को नई बस सेवा की जानकारी देने और सवारियां बढ़ाने के लिए परिचालकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। वे स्टॉपेज पर आवाज लगाकर यात्रियों को बस में बैठने के लिए प्रेरित करेंगे।
नए रूट के प्रत्येक स्टॉपेज पर बस करीब तीन मिनट रुकेगी। अधिक सवारियां मिलने वाले स्थानों पर ठहराव पांच मिनट तक किया जाएगा। चालक और परिचालकों को इन निर्देशों से अवगत कराकर रूट पर भेजा जा रहा है। परिवहन विभाग का लक्ष्य नए रूटों पर अधिक यात्रियों को जोड़ना और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करना है।
विज्ञापन

सिटी ई-बस परिचालक विवेक चौधरी ने बताया कि सूरजपुर से परी चौक के बीच फिलहाल यात्रियों की संख्या कम है। इन स्थानों पर ऑटो की उपलब्धता अधिक होने से यात्रियों का रुझान ई-बस की ओर कम है। ऐसे में परिचालक यात्रियों को बस सेवा की जानकारी देकर उन्हें ई-बस में सफर के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन




नए रूटों पर परिचालकों को यात्रियों को बस सेवा की जानकारी देने और आवाज लगाकर सवारियां जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें समझाकर ही रूटों पर भेजा जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग सिटी ई-बस सेवा का लाभ उठा सकें।
-राजेश वर्मा, एआरएम, सिटी ई-बस डिपो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें