मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के गंगानगर, चुरू, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, सतना, रांची, बांकुरा, त्रिपुरा होते हुए मानसून का एक सिस्टम सक्रिय है। दक्षिण गुजरात से दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश होते हुए दक्षिण बांग्लादेश तक एक अन्य सिस्टम बना हुआ है। रविवार को दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश व दिल्ली-आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना, जिससे दो-तीन दौर में बारिश हुई। सफदरजंग में 32.2 मिमी, छतरपुर में 50 मिमी, पालम में 40.5 मिमी, रिज में 38 मिमी, नारायणा में 41 मिमी और लोधी रोड में 31 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने सोमवार को भी सुबह से दोपहर तक एक-दो दौर में हल्की से तेज बारिश और शाम को भी बारिश की संभावना जताई है। कम दबाव का क्षेत्र पूर्व-उत्तर पूर्व दिशा में बढ़ने का अनुमान है।
पूर्वानुमान
न्यूनतम तापमान: 24 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: 34 डिग्री सेल्सियस
सूर्योदय (Sunrise): सुबह 06:02 बजे
सूर्यास्त (Sunset): शाम 18:38 बजे