फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

Sun, 01 Sep 2019 08:45 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बारिश में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली में रविवार सुबह कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि कई इलाके सूखे ही रहे। हालांकि मौसम सुहाना बना हुआ है। 
विज्ञापन


दिल्ली के मयूर विहार में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। वहीं, हापुड़ में देर रात तेज बारिश हुई। इसके अलावा भी कई इलाकों में बारिश हो रही है। 

इससे पहले शनिवार को भी मौसम का मिजाज बदलते ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों को दोपहर बाद उमस से थोड़ी राहत मिली। सबसे ज्यादा बारिश दिल्ली रिज एरिया में हुई। रविवार को भी बारिश होने का अनुमान है। 

भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे के बीच औसतन .80 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड गई। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली रिज एरिया में सबसे ज्यादा 11 मिली मीटर बारिश रिकार्ड हुई। लोदी रोड पर 2.2 मिलीमीटर व पालम में 2 मिली बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले एक हफ्ते तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। हफ्ते भर तक रुक-रुककर हल्की बारिश का दौर भी जारी रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें