बृहस्पतिवार को सफदरजंग में सुबह साढ़े सात बजे के करीब दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम केंद्र में इस दौरान दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूसा में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
बेहद खराब श्रेणी में हवा, एक्यूआई 345 दर्ज
राजधानी में लगातार तीसरे दिन भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रही। बृहस्पतिवार को दिनभर स्मॉग छाया रहा। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार हवा विभिन्न दिशा की ओर से चली। ऐसे में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 345 दर्ज किया गया। वहीं, केवल नेहरु नगर में हवा गंभीर श्रेणी में रही, जबकि बवाना, मुंडका समेत 31 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। एनसीआर में दिल्ली के बाद गुरुगाम सबसे अधिक प्रदूषित रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार से प्रदूषण में सुधार होने का अनुमान है। ऐसे में हवा खराब श्रेणी में पहुंचने की उम्मीद है।
एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली --- 345
गुरुग्राम --- 291
ग्रेटर नोएडा --- 280
नोएडा --- 277
गाजियाबाद --- 267
फरीदाबाद --- 214
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई
- नेहरु नगर --- 404
- बवाना --- 390
- आरके पुरम --- 382
- आनंद विहार --- 378
- जहांगीरपुरी --- 373
- रोहिणी --- 371
(नोट : आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)