विज्ञापन जगत की जानी मानी हस्ती रंजन कपूर का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 75 साल के थे। वह 2004 से डब्ल्यूपीपी इंडिया के कंट्री मैनेजर थे और हाल ही में सीवीएल श्रीनिवास ने उनकी जगह ली। परिवार में उनकी बेटी टीना कपूर और पत्नी जिमी कपूर हैं।
कपूर ने अपनी कैरियर की शुरुआत
सिटीबैंक से की थी और करीब 40 साल तक विज्ञापन एजेंसी ओगिल्वी एंड माथेर में रहे। इस दौरान उन्होंने भारत, ईस्ट एशिया और अमेरिका में कंपनी के विभिन्न पदों पर रहे। अंत में वह कंपनी के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन भी बनाए गए।
वर्ष 2008 में उन्हें एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। लाहौर में जन्मे कपूर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अंग्रेजी में एमए किया था। अमेरिका की एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन से एडवांस्ड एडवरटाइजिंग स्टडीज में डिग्री भी हासिल की थी।