फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर फंसी ‘लाइफ स्टाइल पाकिस्तान’

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती कड़वाहट का असर प्रगति मैदान में 11 सितंबर से शुरू होने वाले ‘लाइफ स्टाइल पाकिस्तान’ प्रदर्शनी पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन


एक ओर विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठन इस आयोजन का कड़ा विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले बिजनेसमैन को पुलिस रिपोर्टिंग वीजा देकर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रगति मैदान में अभी तक आयोजन को मंजूरी नहीं मिली है जबकि प्रदर्शनी का बहुत-सा सामान वाघा बॉर्डर पर अटका पड़ा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच कारोबारी रिश्तों को सुधारने के लिए हो रहे इस आयोजन में भारत सरकार का पर्याप्त सहयोग न मिलने से पाकिस्तानी उच्चायोग काफी चिंतित है।
विज्ञापन


उच्चायोग के मीडिया अधिकारी मंजूर अली मेमन ने अमर उजाला को बताया कि इस साल फरवरी में लाहौर में मेड इन इंडिया शो का शानदार आयोजन हुआ था। तब पाकिस्तान ने भारत के 700-800 कारोबारियों को वीजा दिए थे, जिन्हें पुलिस वेरीफिकेशन कराने की जरूरत नहीं थी।

लेकिन भारत से पाकिस्तान के बिजनेसमैन को पुलिस रिपोर्टिंग वीजा दिए जा रहे हैं। ऐसे वीजा पर आने वाले लोगों को यहां पुलिस रिपोर्टिंग करनी होगी। अगले बृहस्पतिवार से प्रदर्शनी शुरू होनी है, लेकिन अभी तक प्रगति मैदान में आयोजन की एनओसी नहीं मिली है।
विज्ञापन

वाघा बॉर्डर पर नहीं मिला क्लियरेंस

उधर, प्रदर्शनी में आने वाला बहुत-सा सामान वाघा बॉर्डर पर कस्टम क्लियरेंस नहीं मिलने से अटका हुआ है। मेमन का कहना है कि अगर भारत कारोबारियों के साथ भी इस तरह का बर्ताव करेगा, तो दोनों देशों के बीच भरोसा पैदा करने की बात बेमानी साबित होगी।

11 सितंबर से शुरू होने वाली चार दिन के आलीशान पाकिस्तान लाइफस्टाइल प्रदर्शनी के उद्घाटन में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी पर संशय बना हुआ है। दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम के लिए वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण को निमंत्रण भेजा गया है, जिसका अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

पाकिस्तान के टॉप ब्रांड्स के फैशन, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल, ज्वेलरी, फर्नीचर और लैदर प्रोडक्ट की प्रदर्शनी का पिछले साल पहली बार दिल्ली में आयोजन हुआ था।

इसे मिले शानदार रिस्पांस को देखते हुए इस साल दो दिन के बजाय चार दिन की आलीशान पाकिस्तान प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इस आयोजन को दोनों देशों के कारोबारियों के बीच संपर्क बढ़ाने का बेहतरीन मौका माना जा रहा है। भारत भी पाकिस्तान में मेड इन इंडिया शो कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें