वसंत विहार गैंग रेप मामले में सर्वाधिक क्रूरता बरतने वाला नाबालिग बाल सुधार गृह में खुद को सुधारने की प्रक्रिया में शामिल होकर चित्रकारी में दिलचस्पी ले रहा है।
सुधार गृह के अधिकारियों का कहना है कि बाल सुधार गृह में दो वर्ष में उसने कभी किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया। सुधार गृह आने के बाद से ही उसका चेहरा भाव शून्य है।
नाबालिग होने के चलते उसे दोषी पाए जाने पर बाल सुधार गृह में तीन साल के लिए भेजा गया लेकिन यहां एक साल के भीतर उसने अपने आप को पूरी तरह से बदल लिया। बाल सुधार गृह के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक नाबालिग खाना बनाने और पेंटिंग करने में रुचि दिखा रहा है।