नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(डीटीयू) का 12 वां दीक्षांत समारोह 22 अक्तूबर को होगा। इस समारोह की अध्यक्षता उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू करेंगे। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26 में स्नातक करने वाले छात्रों को डिग्री वितरित की जाएंगी। 12 वें दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय ने चौथी बार घोषणा की है। इससे पहले 22 मई, 11 मार्च और पिछले वर्ष 18 दिसंबर को समारोह के आयोजन को लेकर ऐलान किया गया था। लेकिन अलग-अलग कारणों से समारोह नहीं हो सका। इस बार 12 वें दीक्षांत समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी शामिल होंगे। ब्यूरो