फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एलजी ने थाने पहुंचकर परखी पुलिस की मुस्तैदी, जवाबदेही बढ़ाने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतों के समयबद्ध निपटारे और आपात मदद में तेजी के निर्देश
विज्ञापन

गश्त, निगरानी और नागरिकों से पारदर्शी व्यवहार करे पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बृहस्पतिवार को द्वारका सेक्टर-23 थाने का औचक दौरा किया। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली, संसाधनों और नागरिक सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से बातचीत कर शिकायत निवारण व्यवस्था, आपात स्थिति में प्रतिक्रिया की तैयारी और स्थानीय निगरानी तंत्र की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस व्यवस्था का आकलन इस आधार पर होना चाहिए कि आम नागरिक को कितनी जल्दी मदद मिलती है और उसके इलाके में सुरक्षा कितनी मजबूत है। उपराज्यपाल ने शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करने और आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की सेवाएं पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए, ताकि लोगों का भरोसा मजबूत हो। नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार भी प्रभावी पुलिसिंग का अहम हिस्सा है।
विज्ञापन


गश्त और निगरानी मजबूत करने के निर्देश : संधू ने पुलिस गश्त बढ़ाने, समयबद्ध प्रतिक्रिया और जवाबदेही के साथ सेवा बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मोहल्ला स्तर पर सुरक्षा मिले और लोगों की रोजमर्रा की सुरक्षा में ठोस सुधार आए। सुरक्षित दिल्ली ही विकसित दिल्ली की बुनियाद है, नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें