फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: यमुना बाजार और वासुदेव घाटों का एलजी-सीएम ने लिया जायजा, मानसून से पहले तैयारी पूरी करने का आदेश

Wed, 08 Apr 2026 12:40 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने वासुदेव घाट और यमुना बाजार घाट का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि घाटों से संबंधित सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरे किए जाएं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, 'घाटों की स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और चल रहे पुनर्जीवन कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य तय समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों। गाद निकालने के काम मिशन मोड में तेज किए जाएं और मानसून से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।'

सीएम ने कहा, 'यमुना हमारी आस्था और विरासत की धारा है। उसके तटों को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना हमारी प्राथमिकता है। स्वच्छ यमुना का जो संकल्प हमने लिया है, उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ जमीन पर उतारा जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें