फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच आयोग से क्यों डरते हैं मोदी जीः केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच एक बार फिर तलवार खिंचती दिख रही है। डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार को लेकर दिल्ली सरकार के बनाए गए आयोग को एलजी नजीब जंग ने संवैधानिक रुप से अवैध करार दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार नजीब जंग ने केंद्र सरकार से की गई सिफारिश में केजरीवाल सरकार की तरफ से गठित की गई गोपाल सुब्रमण्यम आयोग को अवैध बताया है।

मीडिया में ये खबर आने के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एलजी जंग पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि, 'कुछ चैनल कह रहे हैं ''केजरीवाल का आयोग अवैध।'' तो क्या मोदी जी की CBI रेड "वैध"?'
कुछ चैनल कह रहे हैं "केजरीवाल का आयोग अवैध"। तो क्या मोदी जी की CBI रेड "वैध"?— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 25, 2015
विज्ञापन


विज्ञापन

'राजनाथ जी नहीं बचाएंगे जेटली जी को'

गौरतलब है कि एलजी नजीब जंग ने कमीशन ऑफ इन्क्वॉयरी एक्ट 1952 का हवाला देते हुए कहा कि आयोग गठित करने का अधिकार सिर्फ केंद्र और राज्य सरकारों को ही है।

उपराज्यपाल के मुताबिक दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश है और उसे पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिला है। ऐसे में कोई भी आयोग केंद्र सरकार की सहमति से ही गठित किया जा सकता है।

बता दें कि नजीब जंग की इस बात का विरोध करते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया और कहा कि हमें आपकी रेड से डर नहीं लगता, आपको जांच आयोग से क्यों डर लगता है मोदी/जेटली जी? जनात जानना चाहती है आप सब डीडीसीए में क्या छुपा रहे हैं।
हमें आपकी रेड से डर नहीं लगता,आपको enquiry commission से क्यों डर लगता है मोदी/जेटली जी?जनता जानना चाहती है आप सब DDCA में क्या छुपा रहे हैं— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 25, 2015

उन्होंने आगे कहा कि हमने आपकी रेड में सहयोग किया, आप भी इंक्वायरी कमीशन में सहयोग कीजिए। इसके साथ ही केजरीवाल ने ये भी कह दिया कि राजनाथ जी जेटली जी को नहीं बचाएंगे।
हमने आपकी रेड में सहयोग किया, आप भी enquiry commission में सहयोग कीजिए।— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 25, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें