फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एलजी पहुंचे कालिंदी कुंज यमुना घाट, लिया जायजा और मेट्रो में किया सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना के हालात सुधारने को विशेषज्ञों से सुझाव मांगे
विज्ञापन

मेट्रो में सफर कर की यात्रियों से बातचीत, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सराहा भी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बृहस्पतिवार को अपने पहले दौरे में यमुना तट का निरीक्षण किया और मेट्रो में सफर कर लोगों से बातचीत की। उपराज्यपाल ने कलिंदी कुंज घाट पहुंचकर यमुना नदी की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। एलजी ने मौके पर हालात की जानकारी ली और यमुना की सफाई के लिए स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को जोड़ने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्यावहारिक और लंबे समय तक असर दिखाने वाले उपायों पर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने दिल्ली मेट्रो में सफर किया और आम यात्रियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के साथ सेल्फी भी ली। एलजी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो यह दिखाती है कि एक अच्छा और सुचारु पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम शहर की कई समस्याओं का समाधान कर सकता है। उन्होंने मेट्रो सेवा की विश्वसनीयता की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें