फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल का एक्शन तेज, दिल्ली में बड़ा फेरबदल!

Wed, 19 Feb 2014 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के उपराज्यपाल अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गए हैं। नजीब जंग ने दिल्ली सरकार के साथ-साथ तीनों नगर निगम के कामकाज को दुरुस्त करने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन


इस कड़ी में उन्होंने तीनों नगर निगम के आयुक्तों का तबादला करने का फैसला किया है।

इस संबंध में उपराज्यपाल सचिवालय ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास फाइल भेजी है।
Trending Videos

आज-कल में जारी हो जाएगा आदेश!

सूत्रों के अनुसार के अनुसार उपराज्यपाल नजीब जंग ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त पीके गुप्ता के स्थान पर पुनीत गोयल, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त एस कुमारास्वामी की जगह अमरनाथ के नाम की सिफारिश की है।

साथ ही दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त कमान मनीष गुप्ता से लेकर एसएस यादव को देने की सिफारिश की है।

नियुक्ति संबंधी आदेश बृहस्पतिवार या फिर शुक्रवार को जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

राजनीति का शिकार हुए तीनों आयुक्त!

सूत्रों ने बताया कि तीनों आयुक्तों के कामकाज से से उपराज्यपाल खुश नहीं थे इसलिए ऐसा किया गया है।

पीके गुप्ता के कार्यकाल में सीबीआई ने आधा दर्जन इंजीनियर्स एवं अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया था, जबकि मनीष गुप्ता का विपक्ष के नेता फरहाद सूरी के साथ छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। उनकी लड़ाई का मामला उपराज्यपाल के समक्ष पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा उनके ऊपर सैनिक फार्म में अवैध निर्माण नहीं रोकने के भी आरोप लगे हुए है। इस संबंध में उपराज्यपाल ने जांच कमेटी गठित कर रखी है। वहीं एस कुमारास्वामी की कार्यशैली से सांसद संदीप दीक्षित खुश नहीं बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें