फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल से जंग के बीच राज्यपाल ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात

Wed, 31 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
LG Najeeb jung
विज्ञापन
आप सरकार से चल रहे विवाद के बीच दिल्ली सरकार के उपराज्यपाल नजीब जंग ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। नजीब जंग ने इस मुलाकात में राजनाथ सिंह से दिल्ली के कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक उपराज्यपाल नजीब जंग ने इस दौरान राजनाथ सिंह से विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों पर बातचीत की। 

गौरतलब है कि यह मीटिंग उस वक्त हुई है जब नजीब जंग ने केजरीवाल सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों में अनियमितताओं से संबंधित 400 दस्तावेजों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।
विज्ञापन

'मोदी-जंग फोबिया से ग्रस्त हैं केजरीवाल व सिसोदिया’

विजेंद्र गुप्ता
वहीं दूसरी ओर जारी विवाद के बीच दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी सचिव और स्वास्थ्य सचिव को हटाने के मामले में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और आप नेताओं की उपराज्यपाल व प्रधानमंत्री के संबंध में की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री मोदी-जंग फोबिया से ग्रस्त हैं। उन्हें दिन-रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने आते रहते हैं और आदतन हर बात में उन्हें घसीटकर अपना कद ऊंचा करने की चेष्टा करते रहते हैं। 

उपराज्यपाल के संवैधानिक निर्णय भी उन्हें बदले की भावना से लिए गए नजर आते हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार को सलाह दी कि वे संवैधानिक व्यवस्थाओं का आदर करना सीखे और बिना बात के प्रधानमंत्री और उपराज्यपाल को कोसना छोड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें