पानी में जैसे जैसे गंदगी कम होगी और बायो ऑक्सीजन डिमांड(बीओडी)में भी सुधार होगा। पानी से कचरे की सफाई और जलकुंभी और प्लास्टिक कचरे को पूरी तरह से साफ किया जा रहा है। क्यूडसिया ड्रेन से आने वाले सीवेज के पानी को साफ करने के लिए कैना इंडिका सहित दूसरे घास के साथ साथ कृत्रिम आर्द्रभूमि प्रणाली बनाई गई है। ड्रेन के किनारों को स्थिर करने के लिए घास लगाई गई है।
नालाें के उपचार के लिए नई तकनीक
यमुना में गिरने वाले नालों के उपचार के लिए एक अभिनव ड्रेन बीओडी रिड्यूसिंग तकनीक अपनाई गई है। इसके तहत कुदसिया ड्रेन में चूने और फिटकरी के डिब्बे के रूप में उपकरण लगाए गए हैं। इसके अलावा यमुना में प्रवाहित होने वाले कचरे को रोकने के लिए जाली, फ्लोटिंग बूम और फव्वारा लगाया गया है।