फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डीडीए के खाली भूखंडों पर पार्किंग विकसित करने की तैयारी, सातों सांसदों के साथ LG ने की बड़ी बैठक

Thu, 28 May 2026 01:20 AM IST
अनुज कुमार आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को सभी सात सांसदों और डीडीए अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में आवास, सड़क, बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी देने, बेहतर समन्वय और जमीनी निगरानी पर जोर दिया गया।
 
विज्ञापन
दिल्ली एलजी की बड़ी बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

बैठक में आवास, जमीन और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने पर मंथन किया गया।दिल्ली में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए बुधवार को उपराज्यपाल ने दिल्ली के सातों सांसदों और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक बुलाई। एलजी तरनजीत सिंह संधू की ये सातों सांसदों के साथ पहली बैठक थी। बैठक में राजधानी की जमीनी जरूरतों और लोगों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। 

लोक निवास से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य फोकस डीडीए की भूमिका को और मजबूत बनाने पर रहा, ताकि आवास, भूमि विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े काम समय पर पूरे किए जा सकें। साथ ही उन इलाकों की जरूरतों पर भी बात हुई, जहां बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

योजनाओं का लाभ होता दिखना चाहिए 
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि विकास योजनाओं का असर सीधे लोगों तक दिखना चाहिए। इसके लिए अलग-अलग एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और काम की निगरानी बढ़ाने की जरूरत बताई गई। सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय मुद्दे भी अधिकारियों के सामने रखे।

दिल्ली की सभी एजेंसियां मिलकर करें काम
एलजी संधू ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी होने के साथ तेजी से बढ़ता शहर भी है, इसलिए विकास योजनाओं में लोगों की जरूरतों और भविष्य दोनों को ध्यान में रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विकसित भारत विजन के तहत दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में सभी एजेंसियों को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन

तेज होंगी डीडीए की परियोजनाएं 
बैठक में सार्वजनिक सुविधाओं, स्थानीय ढांचे को मजबूत करने और परियोजनाओं की जमीनी मॉनिटरिंग बेहतर करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि आने वाले समय में डीडीए की कई परियोजनाओं को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें