दिल्ली के पुराने एलजी नजीब जंग के जाने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि नए उपराज्यपाल से आप सरकार की तनातनी नहीं होगी लेकिन अब इनका भी टकराव शुरु हो गया है।
बता दें कि एलजी अनिल बैजल ने पूर्व सैनिक के परिवार को मुआवज़े की फाइल वापस लौटा दी है। दिल्ली के एलजी ने पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल के परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की अरविंद केजरीवाल सरकार की फाइल लौटा दी है।
जानकारी के अनुसार फाइल वापस करते हुए एलजी ने कहा कि, 'राम किशन ग्रेवाल दिल्ली के नहीं, हरियाणा के नागरिक हैं, इसलिए उन्हें मुआवजा नहीं मिल सकता।'
वहीं दूसरी तरफ केजरीवाल ने एलजी के इस फैसले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर अपने निशाने पर लेते हुए ट्वीट कर उन्हें सैनिक विरोधी बता दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'नरेंद्र मोदी, सैनिक विरोधी। मोदी जी ख़ुद सैनिकों को ढंग का खाना तक नहीं देते, हम मृत सैनिक के परिवार को कुछ दे रहे हैं तो क्यों रोक रहे हैं?'
नरेंद्र मोदी, सैनिक विरोधी। मोदी जी ख़ुद सैनिकों को ढंग का खाना तक नहीं देते, हम मृत सैनिक के परिवार को कुछ दे रहे हैं तो क्यों रोक रहे हैं? https://t.co/PHHSCBQ6OT— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 9, 2017