अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस के चेयरमैन हंसराज सुमन ने आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को डीयू के राजनीति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के पद उपयुक्त नहीं होने पर भर्ती न किए जाने को लेकर कुलपति को पत्र लिखा है।
फोरम के चेयरमैन हंसराज सुमन ने बताया है कि इस समय डीयू के कॉलेजों व विभागों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के पदों पर स्थायी नियुक्ति व पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। राजनीति विज्ञान विभाग ने 21 एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार कराए थे। साक्षात्कार के बाद चयन समिति ने 21 पदों में से 14 पदों पर उपयुक्त नहीं पाया गया कर दिया।
विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग है कि राजनीति विज्ञान विभाग में अयोग्य घोषित करने के पीछे वजह क्या थी। अगर आरक्षित श्रेणी के यह उम्मीदवार योग्य नहीं थे तो उन्हें किस आधार पर साक्षात्कार में बुलाया गया।