फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रोनपुर-अटेरना मार्ग पर तीन युवकों पर जानलेवा हमला, पुलिस कार्रवाई से परिजन असंतुष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक मामन खान ने जाना घायलों का हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोनपुर-अटेरना मार्ग पर बीते दिनों बलई गांव के तीन युवकों पर कुछ दबंगों द्वारा लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले में नगीना पुलिस ने मुकदमा नंबर 110 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह एफआईआर बीएनएस की धाराओं के तहत दर्ज की गई है। उप-निरीक्षक यशपाल ने बताया कि जांच जारी है जल्द आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा व दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाएगी। हालांकि, घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार से मिले विधायक

इस बीच, क्षेत्र के स्थानीय विधायक मामन खान इंजीनियर ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवकों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। विधायक ने पीड़ितों के परिजनों को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि उन्हें हर संभव मदद और न्याय दिलाया जाएगा।

परिजनों ने लगाया ढीली कार्रवाई का आरोप

पीड़ित पक्ष के परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष प्रकट किया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाय उन्हीं के साथ बहसबाजी कर रही है। उनका यह भी कहना है कि हमले की भयावहता को देखते हुए पुलिस ने बेहद मामूली धाराएं लगाई हैं, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष ने दी सफाई, लेन-देन का बताया विवाद

दूसरी ओर, आरोपी रोनपुर गांव के पक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रिश्तेदारी है और दोनों पक्षों की दुकानें बड़कली चौक पर आमने-सामने स्थित हैं। उनके मुताबिक, किसी व्यापारिक लेन-देन के बिगड़ने और आपसी कहासुनी के कारण विवाद इस हद तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर गहनता से तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें