फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रंजिश में पड़ोसी युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कल्याणपुरी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक 35 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि त्रिलोकपुरी निवासी आकाश पर तीन अगस्त को हमला हुआ था। आकाश अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रहे थे। तभी शिवानी के भाई रोहित, दीपक, शिवानी के पिता और रोहित के दोस्त समीर ने उन्हें गली में रोक लिया। आरोपियों ने आकाश को लात-घूंसों से पीटा। उन्होंने आकाश के सिर पर भारी वस्तु से भी वार किया। आकाश को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल्याणपुरी थाने में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें