फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी: एनटीपीसी प्लांट में नजर आए तेंदुए की तलाश में जुटे 40 लोग, पांच कैमरे और दो पिंजरे भी लगाए 

Mon, 12 Oct 2020 11:23 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, जारचा
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिखा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दादरी एनटीपीसी प्लांट में बीते मंगलवार को तेंदुआ देखे जाने के बाद से कर्मचारियों और प्लांट से सटे गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण समूह में खेतों पर काम करने के लिए जा रहे हैं। वहीं, एनटीपीसी प्रबंधन ने कर्मचारियों को नोटिस बोर्ड और प्रधानों को पत्र जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी है। 
विज्ञापन


उधर, वन विभाग की 40 सदस्यीय टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चला रही है। साथ ही चिन्हित जगहों पर पांच सीसीटीवी कैमरे और दो पिंजरे लगाए गए हैं। वन विभाग सब निरीक्षक ताहिर अली ने बताया कि प्लांट में 40 लोगों की टीम दिन-रात तेंदुए की खोज में जुटी है। 

तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि छह अक्तूबर को एनटीपीसी प्लांट में ऐस माउंट के पास तेंदुआ नजर आया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्लांट में अफरातफरी मच गई। बुधवार को दिन में दोबारा तेंदुआ देखा गया। 
विज्ञापन


सूचना पर वन विभाग की टीम हरकत में आई। टीम ने मौके पर पहुंचकर पंजों के निशान लिए और फोटो से मिलान कराने के बाद तेंदुआ होने की पुष्टी की। टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर दो पिंजरे और पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पांच दिन बीतने के बाद भी तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। इससे लोगों में दहशत है। महिलाएं और बच्चे दिन में भी बाहर निकलने से डर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें