फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में भी दिखा तेंदुए का खौफ

Tue, 25 Feb 2014 01:05 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से तेंदुए के गायब होने के अफसरों के दावे ने गाजियाबादियों की नींद उड़ा दी है। लोगों में दहशत इस बात को लेकर है कि कहीं तेंदुआ अब उनके इलाके में न घुस आए।
विज्ञापन


यही कारण है कि गाजियाबाद के लोग भ्ाी दिनभर टीवी पर तेंदुए से जड़ा हर अपडेट लेते रहे। मेरठ से सटे मोदीनगर के गांवों में दिनभर दहशत का माहौल रहा। बता दें कि पिछले माह महानगर की एयरफोर्स कालोनी में भी तेंदुआ देखे जाने की शिकायतें अफसरों को मिली थीं।

वन अधिकारी जंगली जानवरों को नियंत्रित करने के पुख्ता इंतजाम होने के दावे कर रहे हैं। वेस्ट यूपी में तेंदुए को लेकर वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मेरठ में तेंदुए के आने के बाद से आसपास के जिलों में भी सुरक्षा बंदोबस्त किए जाने लगे हैं।
विज्ञापन


वन विभाग ने हाईअलर्ट जारी करते हुए विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। प्रत्येक जिले के डीएफओ के नंबर को कंट्रोल रूम मान लिया गया है। तेंदुआ दिखने पर गाजियाबाद में फोन नंबर 07836849897 पर संपर्क किया जा सकता है।

वन अफसरों ने जंगली जानवरों पर नियंत्रण की योजना तैयार कर ली है। जिला वन अधिकारी डा. जोगा सिंह ने बताया कि जंगली जानवरों को काबू करने के पूरे इंतजाम उपलब्ध हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचेंगी। लोगों से अपील है कि किसी जानवर को कोई नुकसान न पहुंचाएं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें