मेवात जिले के तावड़ू खंड के गांव माल्हाका में एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुए को देखते ही गांव वालों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मेवात व गुरुग्राम से वन विभाग व वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंची और पांच घंटे की जद्दोजहद के बाद टीम ने शाम पांच बजे तेंदुए को पकड़ लिया।
विज्ञापन
2 of 8
खेत में छिपा तेंदुआ पकड़ा गया
- फोटो : अमर उजाला
वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बेहोश करने के बाद पिंजरे में बंद करकर गुरुग्राम लेकर चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 6 बजे गांव माल्हाका के लोगों ने सरसों के खेत में अचानक एक तेंदुए को देखा। इसके बाद लोगों में दहशत हो गई।
विज्ञापन
3 of 8
तेंदुए की तलाशी
- फोटो : अमर उजाला
तेंदुए को देखने के लिए मौके पर आसपास के गांवों के हजारों ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग की टीम को दी। डीएसपी तावड़ू पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम 12 बजे के करीब तेंदुआ को पकड़ने के लिए गांव में पहुंची।
4 of 8
तेंदुए को पकड़ने को फैलाया जाल
- फोटो : अमर उजाला
रणनीति बनाने के बाद पिंजरे को खेत में रखकर उसमें एक बकरी के बच्चे को डाला गया, लेकिन तेंदुआ पिंजरे में नहीं आया।
विज्ञापन
5 of 8
खेत में छिपा तेंदुआ पकड़ा गया
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद टीम ने ट्रैक्कुलाइजर की मदद से दो बार बेहोशी का इंजेक्शन देने का प्रयास किया। मगर सरसों की वजह से ट्रैक्कुलाइजर का प्रयास विफल हो गया।
विज्ञापन
6 of 8
तेंदुए की तलाशी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तेंदुआ और आक्रमक हो गया और खेत से भागने लगे। हालांकि, वहां पर पुलिस बल, वन विभाग और ग्रामीणों ने चारों तरफ से उसे घेर रखा था। इस वजह से तेंदुआ वापस खेत में घुस गया। इस दौरान वह पेड़ पर भी चढ़ गया।
विज्ञापन
7 of 8
खेत में छिपा तेंदुआ पकड़ा गया
- फोटो : अमर उजाला
बाद में करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए के शांत होने पर टीम ने उस धर दबोचा। बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसे पिंजरे में बंद कर टीम गाड़ी में डालकर गुरुग्राम लेकर चली गई।
खेत में छिपा तेंदुआ पकड़ा गया
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम का अरावली वन क्षेत्र है। अक्सर वहां पर जंगली जानवर दिखाई देते रहते हैं। यह तेंदुआ गुरुग्राम के जंगलों से ही गांव के पहाड़ में आया है। मेवात व गुरुग्राम की वाइल्ड लाइफ व वन विभाग की 30 सदस्य टीम ने संयुक्त प्रयास से ही तेंदुआ को बिना किसी चोट के पकड़ने में सफलता हासिल की है। तेंदुआ की मेडिकल जांच कराई जाएगी और दो दिन तक यह वन विभाग की टीम की देखरेख में रखा जाएगा। इसके बाद किसी सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।- श्याम सुंदर, डीएफओ, गुरुग्राम रेंज