लेह जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान इंजन से पक्षी के टकराने के बाद रविवार की सुबह विमान दिल्ली लौट आया। सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि फ्लाइट एसजी123 ने सुबह 10.30 बजे उड़ान भरी और लगभग 11 बजे वापस लौटकर सुरक्षित रूप से उतर गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लेह जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान के इंजन से रविवार की सुबह पक्षी टकराया, जिसके बाद विमान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आया। सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि फ्लाइट एसजी123 ने सुबह 10.30 बजे उड़ान भरी और लगभग 11 बजे वापस लौटकर सुरक्षित रूप से उतर गई। करीब 135 लोगों को लेकर विमान ने उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
सूत्र ने कहा, इंजन में कंपन के कारण विमान वापस लौट आया। फ्लाइटरडार24 पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बोइंग 737-7 विमान उड़ान भरने के कुछ समय बाद दिल्ली लौट आया।
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि 26 मई, 2024 को दिल्ली से लेह तक एसजी-123 का संचालन करने वाला स्पाइसजेट बी737 विमान इंजन 2 पर पक्षी टकराने के बाद वापस दिल्ली लौट आया। विमान दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतरा और यात्रियों को सामान्य रूप से उतार लिया गया। एयरलाइन ने कहा कि विमान की सामान्य लैंडिंग हुई, न कि आपात लैंडिंग।