जेएनयू छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित
- फोटो : अमर उजाला
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में लगातार चौथी बार मतदाताओं ने लाल सलाम किया है। वामपंथी एकता पैनल (एसएफआई,डीएसएफ, आइसा व एआईएसएफ) के प्रत्याशियों ने सेंट्रल पैनल की चारों सीटों पर जीत हासिल की है।
आइशी घोष ने अध्यक्ष, साकेत मून ने उपाध्यक्ष, सतीश चंद्रा ने महासचिव व एमडी तानिश ने संयुक्त सचिव सीट पर लाल परचम लहराया। मतदान में एबीवीपी रनर अप तो बापसा सेकेंड रनर अप रही।
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव आयुक्त शंशाक पटेल के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के तहत मंगलवार शाम को नतीजे घोषित किए गए हैं। छात्रसंघ चुनाव 2019 में वामपंथी एकता पैनल ने सेंट्रल पैनल की चारों सीटों पर जीत हासिल की है। एसएफआई की अध्यक्ष प्रत्याशी आईषी घोष ने एबीवीपी के मनीष जांगिड़ को 1128 वोट से हराया है।
उपाध्यक्ष पद पर डीएसएफ के साकेत मून ने एबीवीपी के श्रुति अग्निहोत्री को 2030 वोट से हराया। महासचिव पद पर आइसा के सतीश चंद्र यादव ने एबीवीपी के सबरीश पीए को 1163 वोट से हराया है। इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर आइसा के एआईएसएफ के एमडी दानिश ने एबीवीपी के सुमांता साहू को 1787 वोट से पछाड़ा।
सेंट्रल पैनल में किस प्रत्याशियों को मिले कितने वोट
जेएनयू छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित
- फोटो : अमर उजाला
पद नाम वोट
अध्यक्ष आईषी घोष 2313
उपाध्यक्ष साकेत मून 3365
महासचिव सतीश चंद्र यादव 2518
संयुक्त सचिव एमडी दानिश 3295
किसे कितने वोट मिले
जेएनयू छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित
- फोटो : अमर उजाला
अध्यक्ष प्रत्याशी :
(कुल 5728 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। इसमें 115 ने नोटा, 26 वोट ब्लैंक तो 45 वोट अवैध रहे)
नाम संगठन वोट
आईषी घोष वामपंथी गठबंधन 2313
मनीष जांगिड़ एबीवीपी 1128
जितेंद्र सुना बापसा 1121
प्रशांत कुमार एनएसयूआई 771
प्रियंका भारती छात्र राजद 156
राघवेंद्र मिश्रा स्वतंत्र उम्मीदवार 53
जेएनयू छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित
- फोटो : अमर उजाला
उपाध्यक्ष प्रत्याशी
(कुल 5728 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। इसमें 558 नोटा, 172 ब्लैंक तो 13 अवैध वोट मिले)
नाम संगठन वोट
साकेत मून वामपंथी 2692
श्रुति अग्निहोत्री एबीवीपी 1012
ऋषिराज यादव छात्र राजद 285
महासचिव प्रत्याशी
(कुल 5728 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। इसमें 520 ने नोटा दबाया। जबकि 91 वोट ब्लैक तो 12 अवैध रहे।)
नाम संगठन वोट
सतीष चंद्र यादव वामपंथी गठबंधन 2518
सबरीश पीए एबीवीपी 1355
वसीम आरएस बापसा 1232
संयुक्त सचिव प्रत्याशी
(कुल 5728 मतदाताओं ने मत के अधिकार का प्रयोग किया। नोटा 734 और 182 ब्लैक व 9 वोट अवैध रहे। )
नाम संगठन वोट
एमडी दानिश वामपंथी 3295
सुमांता साहु एबीवीपी 1508