फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया में मातृभाषा और अंग्रेजी पर हुआ व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के शिक्षा संकाय के शैक्षिक अध्ययन विभाग ने पोस्ट-ग्रेजुएट एजुकेशन एसोसिएशन और डीईएस थ्योरी-प्रैक्टिस कनेक्ट के सहयोग से मातृभाषा और अंग्रेजी विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया। न्यूयॉर्क हैमिल्टन कॉलेज के प्रोफेसर चेस लाडुसा ने मुख्य वक्ता के तौर पर कहा कि भाषा केवल संचार का माध्यम नहीं बल्कि पहचान, संस्कृति और शैक्षिक अवसरों से भी गहराई से जुड़ी होती है।
विज्ञापन


उन्होंने बहुभाषावाद को शिक्षा की शक्ति बताते हुए कक्षाओं में छात्रों की मातृभाषा को सम्मान देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अरशद इकराम अहमद ने मातृभाषा को बौद्धिक और भावनात्मक विकास का आधार बताया। विभागाध्यक्ष प्रो. एजाज मसीह ने कहा कि मातृभाषा और अंग्रेजी को प्रतिस्पर्धी नहीं बल्कि एक-दूसरे के पूरक के रूप में देखा जाना चाहिए। व्याख्यान के बाद प्रश्नोत्तर सत्र में भाषा नीति, बहुभाषावाद और समावेशी शिक्षा पर सार्थक चर्चा हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें