दिल्ली मेट्रो के यात्री अब राजीव चौक और आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर नोबल विजेताओं की कहानियों से रूबरू हो सकेंगे। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में शनिवार को डीएमआरसी के एमडी डॉ. मंगू सिंह और स्वीडन दूतावास के राजदूत हेराल्ड सैंडबर्ग ने इस नोबल वॉल का उद्घाटन किया।
डॉ. मंगू सिंह ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य नोबेल पुरस्कार के प्रति जागरूकता पैदा करना है, ताकि वे महान व्यक्तियों के बारे में महज अखबारों की सुर्खियों से एक दिन ही रूबरू न हों।
हेराल्ड सैंडबर्ग ने कहा कि लोगों में जागरूकता के लिए दिल्ली मेट्रो एक बेहतर माध्यम है।