इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र
- फोटो : IGNCA
दिल्ली को हराभरा और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए जनपथ स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में 11 से 13 अक्तूबर तक ‘दिल्ली ग्रीन शो 2019’ का आयोजन होगा। इसमें पर्यावरणविद दिल्ली वालों को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के गुर सिखाएंगे।
दिल्ली ग्रीन शो इफ्लोरा, स्टेट नर्सरीमेन वेलफेयर एसोसिएशन और ऑल इंडिया किचन गार्डन एसोसिएशन के सहयोग से होगा. इसमें सड़कों, घरों, गलियों, दफ्तरों, पार्कों, फुटपाथों और अन्य जगहों को हराभरा बनाने और प्रदूषणमुक्त रखने के लिए होने वाली कार्यशालाओं में विशेषज्ञ राय देंगे। ग्रीन प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
यहां दर्शकों की जानकारी के लिए विभिन्न प्रकार के पौधे उपलब्ध होंगे। दर्शकों को बताया जाएगा कि किन पौधों को कहां लगाया जाए और किन पौधों के उगाने से ज्यादा ऑक्सीजन उत्पन्न होगी। इफ्लोरा के चीफ कॉर्डिनेटर एस. जफर नकवी का कहना है कि शो का मकसद भावी पीढ़ी के लिए बेहतर पर्यावरण बनाना है।