फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार पर नियुक्तियों में साढ़े 10 करोड़ के घोटाले का आरोप

Thu, 24 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली सरकार पर सुरक्षा एजेंसियों की नियुक्तियों में साढ़े 10 करोड़ रुपये का घोटाला होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में आपातकालीन क्षेत्र में तीन सुरक्षा एजेंसियों को बिना टेंडर बुलाए नामांकन के आधार पर नियुक्त किया है।
विज्ञापन


इस घोटाले में दिल्ली सरकार के शीर्ष स्तर पर बैठे पदाधिकारी शामिल हैं। उन्होंने इस घोटाले की स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की। विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि दिल्ली सरकार के उच्च पदाधिकारियों ने तीन चहेती सुरक्षा एजेंसियों को सुरक्षा का काम भारत सरकार के वित्तीय नियमों को ताक पर रखते हुए सौंपा है।

इतना ही नहीं, यह काम सौंपने में केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देशों, निर्धारित टेंडर प्रक्रिया आदि जैसे मूलभूत वित्त औपचारिकताओं का भी उल्लंघन हुआ है। संबंधित विभाग की मेन पावर की आवश्यकता का भी अध्ययन नहीं किया गया और सारे काम में होने वाले खर्च का अनुमान भी नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'यह निर्धारित प्रक्रियाओं का घोर उल्लंघन है'

विजेंद्र गुप्ता
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने मेन पावर की आवश्यकता और खर्चे के अनुमान लगाने का काम स्वयं न करके संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया। उन्होंने जो भी अनुमान दिए, वे विभाग ने आंख मूंदकर स्वीकार कर लिए हैं। यह निर्धारित प्रक्रियाओं का घोर उल्लंघन है।

दिल्ली सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों को नियुक्त करने के लिए एक मॉडल टेंडर की प्रक्रिया स्वीकृत कर रखी है। अभी तक इसे स्टैंडर्ड मॉडल मानकर काम किया जाता रहा था, परंतु मामले में ऐसा नहीं किया गया। इसमें ऐसे पद सृजित कर दिए गए हैं, जो इसमें स्वीकृत नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें