फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत तरीके से पैसा काटना बैंक को पड़ा भारी, ग्राहक को देने होंगे 40.85 लाख

Sat, 16 Nov 2019 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

 बिना किसी ठोस वजह के अपने एक ग्राह के खाते से पैसा काटना लक्ष्मी विलास बैंक को काफी भारी पड़ा। इस गलती के लिए बैंक को अब 40.85 लाख रुपये और मुआवजा ग्राहक को देना होगा। यह निर्देश राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) ने दिया। 

विज्ञापन


आयोग ने बैंक को कर्नाटक निवासी गोपाल के खाते से 11 अप्रैल 2015 को काटी गई धनराशि पर भुगतान किए जाने के दिन तक का ब्याज और 25,000 रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया। 

आयोग के पीठासीन सदस्य दीपा शर्मा और सदस्य सी विश्वनाथ ने कहा कि प्रतिवादी (लक्ष्मी विलास बैंक) ने बिना किसी वैध कारण के अपीलकर्ता के खाते से 40,85,254 रुपये की राशि काट ली थी। शिकायतकर्ता को 40,85,254 रुपये का नुकसान हुआ है। शिकायतकर्ता को बैंक से इस राशि का दावा करने का अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें