फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने मोबाइल ट्रैकर से पकड़ा बदमाश, गुप्त अड्डे का भी लगाया पता

Thu, 27 Dec 2018 12:07 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नई दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में बाइक सवार बदमाश ने एक वकील की पत्नी का पर्स झपट लिया।  वकील ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर मोबाइल ट्रैकर की मदद से न सिर्फ झपटमार को दबोचा, बल्कि उनके गुप्त अड्डे का भी पता लगा लिया। आरोपियों ने बिजली विभाग के सालों से बंद पड़े ऑफिस के एक कमरे में अपना अड्डा बनाया हुआ था। वहां लूट के माल का बंटवारा और नशा किया जाता था।  फिलहाल एक आरोपी नरेश पुलिस की गिरफ्त में है। विवेक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन

    
क्रॉस रिवर मॉल के पास वकील की पत्नी का छीन लिया था पर्स
नवीन शाहदरा निवासी एडवोकेट सुदेश चौधरी व एडवोकेट रमेश कुमार सोमवार रात को अपने-अपने परिवारों के साथ क्रॉस रिवर मॉल गए थे। मॉल से बाहर निकलते ही एक बदमाश ने सुदेश की पत्नी से पर्स छीन लिया। पर्स में 10 हजार रुपये के अलावा, मोबाइल, मंगलसूत्र और घर की चाबियां थी। सुदेश ने फौरन अपने दूसरे मोबाइल से पत्नी के मोबाइल की लोकेशन ली तो वह कुछ किलोमीटर आगे ज्वाला नगर इलाके में जाकर बंद हो गई। बदमाशों ने मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद सुदेश वापस लौट आए।  उन्होंने आनंद विहार थाना में मामला दर्ज करा दिया।

अन्य महिला के साथ वारदात कर फंसे
सुदेश ने अगले दिन देखा की पत्नी का चोर हुआ मोबाइल दोबारा ऑन हुआ है। उन्होंने अपने साथी एडवोकेट रवींद्र तोमर, जितेंद्र चौधरी और रमेश कुमार के साथ मिलकर लोकेशन का पीछा किया और विवेक विहार पहुंच गए। लेकिन वह बदमाश को पहचान नहीं पा रहे थे। इस बीच पास मौजूद बाइक सवार एक युवक ने एक अन्य महिला का पर्स छीना और फरार होने लगा। चारों उसके पीछे भागे, आगे जाकर बदमाश की बाइक फिसल गई। बदमाश को दबोचा तो उसके पास से महिला का पर्स और सुदेश की पत्नी का मोबाइल बरामद हो गया।  इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


बंद दफ्तर में पहुंचकर हैरान रह गई पुलिस
बदमाश से सुदेश की पत्नी के पर्स के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि पर्स व घर की चाबियां होटल लीला के पीछे संकरी गली में बने बिजली विभाग के बंद पड़े दफ्तर के एक कमरे में है। चारों वकील व पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो सभी हैरान रह गए। अंदर स्मैक की खाली कई पुड़िया के अलावा सुदेश की घर की चाबी व वहीं पास में उसका खाली बैग बरामद हो गया। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे कड़कड़डूमा और आसपास के इलाकों में साथी के साथ मिलकर झपटमारी करते थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथी की तलाश और अन्य सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें