फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: साकेत कोर्ट में वकीलों की हड़ताल, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
-साकेत कोर्ट परिसर में सब-इंस्पेक्टर के साथ कथित मारपीट व झड़प के बाद एफआईआर दर्ज होने के विरोध में हड़ताल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में शनिवार को वकीलों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। हड़ताल के कारण शनिवार को कोर्ट में कामकाज ठप रहा जिससे कई मामलों की सुनवाई प्रभावित हुई। कोर्ट में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए कुछ दिनों तक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की आशंका है। आरोप है कि पुलिस बार-बार वकीलों को दबाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि अक्सर पुलिस की ओर से छोटी सी बात पर वकीलों पर एफआईआर दर्ज की जाती है।
यह हड़ताल बृहस्पतिवार को वकीलों द्वारा साकेत कोर्ट परिसर में सब-इंस्पेक्टर के साथ कथित मारपीट व झड़प के बाद एफआईआर दर्ज होने के विरोध में की गई। दिल्ली पुलिस की ओर से वकीलों पर दर्ज की गई एफआईआर के बाद साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन ने कोर्ट बंद रखने का आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार सुबह से ही साकेत कोर्ट परिसर के बाहर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई। हालात को देखते हुए खुद दक्षिण जिला के डीसीपी अंकित चौहान टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव अनिल बसोया ने दावा किया कि किसी भी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट नहीं की गई, बल्कि यह एफआईआर बदले की भावना से की गई है। वकीलों ने चेतावनी दी कि जब तक दिल्ली पुलिस इस एफआईआर को वापस नहीं लेती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वकीलों की मांग है कि न्यायिक जांच हो और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की जाए और उनके साथी वकीलों पर की गई एफआईआर रद्द की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें