फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दिल्ली में वकील को दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा, महिला बोलती रही- कहां गए सब

Mon, 21 Oct 2024 10:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीडियो महरौली इलाके में बताया जा रहा था। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक वीडियो में दिखाई दे रहे वकील राम बाबू सिसोदिया अपने परिवार के साथ तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रहते हैं। वह साकेत कोर्ट में बतौर वकील है। 
विज्ञापन
वकील को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुतुब मेट्रो स्टेशन के पास वकील के साथ मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में कुछ लोग डंडों से वकील के साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिस ने घटना के वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

वीडियो महरौली इलाके में बताया जा रहा था। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक वीडियो में दिखाई दे रहे वकील राम बाबू सिसोदिया अपने परिवार के साथ तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रहते हैं। वह साकेत कोर्ट में बतौर वकील है। 

विज्ञापन

राम बाबू का दावा है कि उनकी जमीन पर कुतुब मेट्रो के पास नर्सरी है। यह जमीन उन्होंने किराए पर दी हुई है। रामबाबू का आरोप है कि वह सोमवार को अपने एसोसिएट के साथ नर्सरी पर पहुंचे। यहां पर कुछ युवकों ने लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें