दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में मंगलवार को एक वकील पर चाकू से हमला हुआ। इस घटना से कोर्ट की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं। हमलावर को मौके पर ही भीड़ ने पकड़कर पीट दिया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।