फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस गैंग ने गुरुग्राम व चंडीगढ़ के क्लबों में कराए धमाके, गिरोह के सदस्य ने ली जिम्मेदारी

Thu, 12 Dec 2024 07:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

धमकी भरी पोस्ट में लॉरेंस गैंग के रोहित गोदारा ने लिखा है कि चंडीगढ़ व गुरुग्राम के क्लबों में हुए धमाके उन्होंने कराए हैं। जो जुआ, सटोरिये, बुकी, हवाला कारोबारी और डांस क्लब प्रतिदिन करोड़ों रुपये कमा रहे हैं, इन सबको टैक्स देना होगा।
विज्ञापन
लॉरेंस गैंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन पहले गुरुग्राम में और कुछ समय पहले चंडीगढ़ के क्लबों में हुए धमाकों की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के रोहित गोदारा व गोल्डी बराड़ ने ली है। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में लॉरेंस गैंग के रोहित गोदारा ने कहा कि उन्होंने ही चंड़ीगढ़ व गुरुग्राम के क्लबों में धमाके कराए हैं। पोस्ट में कहा गया है कि क्लबों में की जा रही कमाई में से हिस्सा देना होगा। पुलिस इस पोस्ट की प्रमाणिकता की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

धमकी भरी पोस्ट में लिखी ये बातें
चंडीगढ़ व गुरुग्राम के क्लबों में हुए धमाकों को लेकर लॉरेंस गैंग के रोहित गोदारा बीकानेर ने सोशल मीडिया में डाली पोस्ट में अपने साथ गोल्डी बराड़ का नाम भी लिया है। इसमें कहा गया है कि चंडीगढ़ व गुरुग्राम के क्लबों में हुए धमाके उन्होंने कराए हैं। जो जुआ, सटोरिये, बुकी, हवाला कारोबारी और डांस क्लब प्रतिदिन करोड़ों रुपये कमा रहे हैं, इन सबको टैक्स देना होगा।

जो गरीबों का खून चूसते हैं और जो देश का टैक्स चोरी करके दो नंबर से करोड़ों रुपये कमाते हैं, उन सबको भुगतान करना पड़ेगा। इसे हमारी चेतावनी मत समझना। हम जो बोलते हैं वो करते हैं। पोस्ट में लॉरेंस बिश्रोई ग्रुप, गोमी मान ग्रुप, काला राणा, वीरेंद्र चरण व रणदीप को भी हैशटैग किया गया है।    
विज्ञापन

चंडीगढ़ के बाद गुरुग्राम में क्लब के बाहर फेंके गए थे बम
बता दें कि चंडीगढ़ के दो क्लबों में हुए धमाकों के बाद बीते मंगलवार की सुबह गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित टॉय बॉक्स क्लब के साथ ह्यूमन पब क्लब के बाहर मेरठ के रहने वाले सचिन नामक युवक ने दो बम फेंके थे। इनमें एक बम फट गया जबकि दूसरा वहीं पड़ा रहा। आरोपी युवक तीसरा बम फेंक ही रहा था कि इससे पहले पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी अभी पुलिस की सात दिन की रिमांड पर है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें