दिल्ली और एनसीआर के लिए खास वेबसाइट लॉन्च करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि अमर उजाला पत्रकारिता में हमेशा से उत्कृष्ट काम करता रहा है। यह पत्रकारिता में आम लोगों और राजनीति के बीच एक पुल का काम करता रहा है।
कपिल सिब्बल ने कहा कि अमर उजाला अपने नाम की तरह हमेशा से अमर रहे और लोगों के बीच उजाला फैलाए, जो अब तक यह करता रहा है।
केंद्रीय कानून और दूरसंचार मंत्री ने दिल्ली एनसीआर (www.delhincr.amarujala.com) की वेबसाइट को देखते ही कहा This is tremendous. उन्होंने कहा कि इससे लोगों को सूचनाएं और तेजी से मिल पाएंगी। खबरों का यही भविष्य है।
कपिल सिब्बल ने कहा कि अमर उजाला हमेशा से अपनी खबरों की निष्पक्षता और सटीकता के लिए जाना जाता रहा है और मुझे पूरी उम्मीद है कि यह आगे भी कायम रहेगा। सिब्बल ने कहा कि मीडिया का काम है सूचनाएं देना और उसे निष्पक्ष खबर देते रहना चाहिए।