फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगढ़ कृपया ध्यान दें... कल देर रात पैसेंजर रिवर्जेशन सिस्टम 2 घंटा 25 मिनट रहेगा बंद

Tue, 30 Oct 2018 09:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
आप बुधवार को ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे है तो अपने ट्रेन की जानकारी रात पौने बारह बजे से पहले कर लें। दरअसल, स्टेशनों का नाम परिवर्तित करने के लिए रेलवे प्रबंधन ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) को बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


31 अक्तूबर की देर रात 11.45 बजे से 2:10 बजे तक रेलवे संबंधी सभी कंप्यूटरीकृत सेवाएं बंद रहेंगी। बुधवार देर रात से 2 घंटा 25 मिनट तक रेलवे से संबंधित काम निपटाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान रेलवे पीआरएस में पनकी को पनकीधाम और रॉबर्टगंज को सोनभद्र स्टेशन के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार इस दौरान आईवीआरएस/टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर- 139)  के माध्यम से रेलवे संबंधी कोई जानकारी नहीं मिलेगी। आरक्षण बुकिंग का काम काज भी बंद रहेगा।
विज्ञापन

 
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 139 पूछताछ सेवा के साथ ही इस दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑन लाइन टिकटों की बुकिंग भी बंद रहेगी। रेलवे स्टेशन पर स्थित ना तो डोरमेट्री की ऑन लाइन बुकिंग होगी और ना ही रिटायरिंग रूम की। अपग्रेडेशन काम के लिए यह कदम उठाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें