फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के इस स्थान पर लगती है विदेशी सैलानियों की भीड़, साल में आते हैं 12 लाख से अधिक टूरिस्ट

Mon, 28 May 2018 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
bangla sahib
विज्ञापन
दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब की ख्याती न केवल भारत, बल्कि विदेशों में भी काफी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी बंगला साहिब पहुंचते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का दावा है कि पिछले साल 12 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक गुरुद्वारा पहुंचे थे। प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि सिखों के आठवें गुरू हर किशन सिंह की वजह से गुरुद्वारा बंगला साहिब जाना जाता है। 

इस साल पहले चार महीनों में 6 लाख विदेशी पर्यटक आ चुके हैं। विदेशियों के मार्गदर्शन के लिए यहां एक सूचना कार्यालय भी खोला गया है। यिहां पर सात पर्यटक मार्गदर्शिकाएं तैनात की गई हैं, जो विभिन्न विदेशी भाषाएं बोलने व समझने में पारंगत हैं। 
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

रोज ढाई हजार से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।

bangla sahib
समिति की ओर से फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश समेत करीब 10 विदेशी भाषाओं में सिख धर्म पर साहित्य प्रकाशित किया गया है। इस साल अब तक एक लाख प्रतियां बांटी जा चुकी हैं।

गुरुद्वारा के अंदर स्थित बाबा बागेल सिंह सिख विरासत मल्टीमीडिया संग्रहालय विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस संग्रहालय में प्रतिदिन ढाई हजार से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें