फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सम-विषम का आज अंतिम दिन, योजना के विस्तार पर अभी तक कोई फैसला नहीं

Fri, 15 Nov 2019 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सम-विषम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में सम-विषम योजना का आज अंतिम दिन है। हालांकि दिल्ली सरकार की ओर से इस योजना में विस्तार की बात कही गई थी लेकिन अब तक ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 

विज्ञापन


इस बीच दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा है कि इस योजना में विस्तार किया जाएगा अथवा नहीं, इस बारे में अंतिम फैसला शुक्रवार को मौसम के हालात और सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के बाद शुक्रवार को लिया जा सकता है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह चुके हैं कि अगर दरकार हुई तो सम-विषम योजना को बढ़ाया जा सकता है। इस व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कल तक 4,309 चालान किये गए। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार का दावा है कि इस बार ज्यादा लोगों ने सम-विषम का पालन किया। पर्यावरण संकट के इस समय में सम-विषम योजना के माध्यम से दिल्ली के लोगों को कुछ राहत मिली है और यह एक कारगर तरीका साबित हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें