फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी वासियों को फ्लैट के लिए अंतिम मौका, आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून

Fri, 17 Jun 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
झुग्गी पुनर्वास योजना के तहत झुग्गी वासियों को फ्लैट पाने का अब अंतिम मौका है। प्राधिकरण के इन फ्लैटों के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 जून है। फार्म केनरा और विजया बैंक में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


सेक्टर चार, पांच, आठ, नौ और दस में 2010 में जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण ने सर्वे किया था, जिसमें 11565 झुग्गी वासी चिन्हित हुए थे। झुग्गी वासियों के पुनर्वास के लिए 2011 में प्राधिकरण ने योजना बनाई थी, जिसके तहत सेक्टर-122 में दो कमरे के 3458 फ्लैट बनाए गए थे, लेकिन झुग्गी वासियों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।

फ्लैट की कीमत पांच लाख रुपये निर्धारित की गई थी, जिसे किस्तों में चुकाना था। 2015 में योजना को रिवाइज करते हुए प्राधिकरण ने झुग्गी के नेताओं से संपर्क किया। नेताओं ने सेक्टर-8 के जी और सेक्टर-10 के जे ब्लॉक के सौ फीसदी आवेदन का आश्वासन भी दिया, लेकिन दोनों ब्लॉक के कुल पंजीकृत लोगों 3441 में से महज 1195 ने आवेदन जमा किए।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर-8 के जी ब्लॉक और सेक्टर 10 के जे ब्लॉक के सौ फीसदी आवेदन न आने पर फ्लैटों की योजना सामान्य योजना अथवा समाजवादी आवासीय योजना में बदल दी जाएगी। 30 जून तक आवेदनों के आधार पर ही झुग्गियां हटाने के संबंध में कोई फैसला होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें