फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनें नहीं बनेंगी मेट्रो विस्तार में बाधा

Tue, 13 May 2014 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरपुर-वाईएमसीए मेट्रो कॉरिडोर विस्तार में जमीन अधिग्रहण कोई बड़ी बाधा नहीं बनेगा।
विज्ञापन


इसकी वजह है कि रूट पर आने वाली ज्यादातर जमीन सरकारी विभागों की है।

हाल ही में मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने घोषणा की है कि 1 जून को बल्लभगढ़ मेट्रो का शिलान्यास करा दिया जाएगा। सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन


हालांकि अधिकारियों के पास मेट्रो के विस्तार को लेकर अभी उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई लिखित निर्देश नहीं हैं।

लेकिन हुडा अधिकारियों ने अपने स्तर पर बल्लभगढ़ मेट्रो के लिए आकलन करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: गुड़गांव से आगे अब मानेसर तक दौड़ेगी मेट्रो!

हुडा अधिकारियों के मुताबिक बल्लभगढ़ तक मेट्रो के लिए करीब 3.2 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाना है। जिसके लिए करीब 9.5 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।
विज्ञापन


जिसमें से 70 प्रतशित जमीन ऐसी है जो सरकारी विभागों के पास है। उसे मेट्रो को ट्रांसफर करने में दिक्कत नहीं होगी।

इसमें भी अधिकतर जमीन हुडा, सिंचाई विभाग व रोडवेज की है। यहां जमीन नई भूमि अधिग्रहण नीति के तहत ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें