फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जमकर हो रही है जमीन के नाम पर धोखाधड़ी

Sun, 20 Dec 2015 10:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना भूपानी, सेंट्रल व शहर बल्लभगढ़ में तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने जमीन के नाम धोखाधड़ी करने के आरोप में दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पहले मामले में सेक्टर-11बी निवासी सिक्का ने सेंट्रल पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह शहर में कुछ समय पहले जमीन की तलाश कर रहा था।

इस दौरान उसकी मुलाकात विरेंद्र पाहवा और राजन नागपाल से हुई। इन लोगों ने बताया कि उनके पास एक प्लॉट है, जिसे वे बेचना चाहते हैं। दिखाए जाने पर प्लॉट उसे पसंद आ गया और जमीन खरीदने का सौदा तय हो गया। आरोप है कि दोनों ने बयाने के रूप में लाखों रुपये लेकर जमीन का एग्रीमेंट करवा दिया।

रजिस्ट्री की तारीख तय कर ली, लेकिन निश्चित तारीख पर आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं की। काफी समय तक आरोपी टालते रहे, परेशान होकर शिकायतकर्ता ने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपियों ने देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


दूसरे मामले में खेड़ी रोड हनुमान नगर निवासी सरोज शर्मा ने भूपानी पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि दिल्ली के रोहणी सेक्टर-5 निवासी दीपक चौहान, अशोक, अजय व मंजीत ने जमीन देने के बहाने धोखाधड़ी की है।

एक अन्य मामले में कौराली गांव निवासी नरेंद्र सिंह ने शहर बल्लभगढ़ पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि फरीदाबाद के सेक्टर-21ए निवासी ब्रह्मदत्त, लीलावती, प्रीतम, सतेंद्र पुत्र धर्मेंद, सतेंद्र पुत्र धर्मबीर, सतेंद्र पुत्र गुरुदत्त ने जमीन बेचने का झांसा देकर उससे लाखों रुपये ले लिए, लेकिन जमीन नहीं दी। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें