राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में दिल्ली की एक कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती और हेमा यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश को फिलहाल टाल दिया है।
कोर्ट ने सीबीआई को मामले में मृत पाए गए आरोपियों की स्थिति की पुष्टि करने का निर्देश दिया है, जिसके बाद सुनवाई की अगली तारीख आठ दिसंबर तय की गई है। इस मामले में सीबीआई ने 103 लोगों को आरोपी बनाया था, लेकिन जांच के दौरान इनमें से चार आरोपियों की मौत हो चुकी है।