फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Land For Job Scam Case: लालू और राबड़ी ने आरोपों को मानने से किया इनकार, बोले- हम मुकदमा लड़ेंगे

Mon, 16 Feb 2026 12:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

लैंड फॉर जॉब केस में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की पेश हुए। लालू यादव व्हील चेयर पर कोर्ट पहुंचे। उनके साथ उनकी सांसद बेटी मीसा भारती भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
Land for Job scam case - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'लैंड फॉर जॉब' घोटाले के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी पेश हुए। इस दौरान लालू यादव व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे, वहीं उनकी सांसद बेटी मीसा भारती भी उनके साथ मौजूद रहीं। कोर्ट ने दोनों की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें व्यक्तिगत पेशी से स्थायी छूट प्रदान कर दी है, जिससे उन्हें अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन


कोर्ट रूम के भीतर, न्यायाधीश द्वारा औपचारिक रूप से आरोपों की जानकारी दिए जाने के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वे आरोप स्वीकार करते हैं, तो लालू प्रसाद यादव ने कहा, 'आरोप मंजूर नहीं, हम मुकदमे का सामना करेंगे।'

लालू और राबड़ी के वकीलों ने कोर्ट को जानकारी दी कि दोनों की सेहत ठीक नहीं रहती है। इस दलील को अदालत ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों से दोनों को व्यक्तिगत पेशी से स्थायी छूट दे दी है। अब वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हो सकेंगे, जब तक कि विशेष रूप से व्यक्तिगत उपस्थिति का आदेश न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें