-इसी महीने बोर्ड बैठक में रखा जा सकता प्रस्ताव
-करीब 6000 रुपये प्रति वर्गमीटर मुआवजा करने का प्रस्ताव
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में शामिल गांवों के किसानों के लिए अच्छी खबर है। इसी महीने जमीनों के मुआवजे की दरें बढ़ाई जा सकती हैं। इसको लेकर 13 या 14 अप्रैल को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में प्राधिकरण संशोधन का प्रस्ताव रखेगा।
सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि करीब 14 वर्षों से मुआवजे की दर में संशोधन नहीं किया गया है। करीब 6000 रुपये प्रति वर्गमीटर मुआवजा करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही छह प्रतिशत भूखंड भी काश्तकार को मिलेगा। भूखंड नहीं लेने की स्थिति में मुआवजा करीब 7000 रुपये प्रति वर्गमीटर हो जाएगा। वर्तमान में मुआवजे की दर 4100 रुपये प्रति वर्गमीटर है।
अधिकारियों का कहना है कि केवल मुआवजा की दरें ही नहीं बढ़ेंगीं। प्राधिकरण विकसित जमीनों के आवंटन की दर भी छह प्रतिशत तक बढ़ाएगा। इसके लिए भी बोर्ड की अनुमति की जरूरत होगी।