फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पीएम व गृह मंत्री आवास से कुछ दूर गोल्फ लिंक इलाके में कारोबारी के घर में दिनदहाड़े लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
- 5 दिन पहले काम पर रखे गए नौकर ने अपने चार साथियों संग वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

- आरोपी नौकर काफी देर तक इलाके में घूमता रहा, 32 लाख के गहने ले जाने की जानकारी मिली, अभी चल रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली ही नहीं देश में अति सुरक्षित एरिया माने जाने वाले नई दिल्ली में स्थित प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री आवास के कुछ दूरी पर शराब कारोबारी के गोल्फ लिंक इलाके स्थित आवास में दिनदहाड़े लूट हो गई। वारदात किसी और ने नहीं, कारोबारी के नौकर ने ही अपने चार साथियों के साथ करने की हिम्मत की। आरोपियों ने कारोबारी के पिता, पत्नी व बच्चोंं से पहले मारपीट की और उसके बाद घर में रखे करीब 32 लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात व नकदी ले गए। सूचना और शिकायत के बाद नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। जानकारी में आया कि नौकर 5 से 6 दिन पहले ही कोठी में काम करने आया था। वह किसी एजेंसी या किसी जानकार के माध्यम से घर में काम पर रखा गया था, इसकी अभी जांच की जा रही है।
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने लूट की वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी नौकर व उसके साथियों की तलाश की जा रही है, हालांकि शुक्रवार शाम तक उनका कुछ पता नहीं लग सका था। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित कारोबारी का व्हिस्की बनाने का कारोबार है। इस घटना की सूचना पुलिस को बृहस्पतिवार को करीब साढ़े सात बजे मिली थी। सूचना के बाद नई दिल्ली जिले के पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। जांच में पता लगा कि आरोपी नौकर सुशील 5 से 6 दिन पहले ही काम पर आया था। इसी का फायदा उठाकर उसने अपने साथियों के साथ वारदात की साजिश रची। पीड़ित परिवार के अनुसार सभी आरोपियों ने मास्क पहने हुए थे। नौकर ने अपने साथियों को घर में चुपके से घुसा लिया था।
विज्ञापन

घरवालों से आरोपियों ने की मारपीट : आरोपियों ने शराब कारोबारी अशोक चावला के घर में मौजूद बुजुर्ग पिता, पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है पीड़ित कारोबारी के परिवार के साथ काफी मारपीट की गई। वारदात के दौरान आरोपी सीधे उस स्थान पर पहुंचे, जहां नकदी और जेवरात रखे थे। आरोपियों ने अलमारियों को खंगालकर लाखों रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सोने के जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल परिजनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटनास्थल से पुलिस ने अहम साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिले के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल स्टाफ समेत तीन टीमें गठित की गई हैंं।
विज्ञापन

वीडियो में आरोपी नौकर खुलेआम घूमता दिखा : कारोबारी के घर लूटपाट के कई सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में आरोपी नौकर आराम से खुलेआम दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा कि अगर पुलिस समय से सक्रिय हो जाती तो आरोपी को समय से पकड़ लिया जाता। एक वीडियो में साथी के साथ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें